Sensex All Time High: बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) ने इतिहास रच दिया है। बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स पहली बार 80000 के पार पहुंचा है। 79441.45 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले ये 80,013.77 पर खुला और करीब पौने 10 बजे तक के कारोबार में सेंसेक्स 80,039.22 ऑल-टाइम हाई तक गया है। हालांकि इसके बाद सेंसेक्स थोड़ा नीचे आया है। इस समय ये 462.14 अंक या 0.58 फीसदी की मजबूती के साथ 79,903.59 पर है।
सेंसेक्स 80000 के पार
ये भी पढ़ें -
निफ्टी ने छुआ ऑल टाइम हाई
24123.85 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले एनएसई का निफ्टी 24,291.75 पर खुला और 24,307.25 तक चढ़ा, जो इसका आज तक का सबसे ऊंचा लेवल है। इस समय ये 170.95 अंक या 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 24294.80 पर है।
सेंसेक्स टॉप 5 सबसे अधिक तेजी वाले शेयर (करीब पौने 10 बजे)
- एचडीएफसी बैंक : 2.97 फीसदी
- एक्सिस बैंक : 2.04 फीसदी
- आईसीआईसीआई बैंक : 1.78 फीसदी
- कोटक महिंद्रा बैंक : 1.57 फीसदी
- नेस्ले इंडिया : 0.77 फीसदी
सेंसेक्स टॉप 5 सबसे अधिक गिरावट वाले शेयर (करीब पौने 10 बजे)
- टीसीएस : 1.05 फीसदी
- रिलायंस इंडस्ट्रीज : 0.78 फीसदी
- अल्ट्राटेक सीमेंट : 0.66 फीसदी
- मारुति सुजुकी : 0.45 फीसदी
- टाटा मोटर्स : 0.40 फीसदी
ग्लोबल मार्केट का हाल
वैश्विक बाजारों में मिक्स ट्रेंड दिखा, जिसमें एसएंडपी 500 फ्यूचर और नैस्डैक 100 फ्यूचर में मामूली बदलाव रहा। हैंग सेंग फ्यूचर 0.5% बढ़ा, जापान का टॉपिक्स 0.2% बढ़ा, ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.3% बढ़ा, और यूरो स्टॉक्स 50 वायदा 0.3% बढ़ा। विदेशी मुद्रा बाजार में, यूरो, जापानी येन, ऑफशोर युआन और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर सभी में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मामूली बदलवा आया।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
