Sensex 2009, NIfty 576 अंक ऊपर बंद, 4 दिन में ₹19 लाख करोड़ का फायदा, 3 वजहों से हुआ बाजार में धमाका

दिवाली वाला सप्ताह भारतीय शेयर बाजार के लिए धमाकेदार साबित हो रहा है। नवंबर में अभी 4 दिन कारोबार हुआ है। इन 4 दिन में ही निवेशकों की पूंजी में 19 लाख करोड़ का इजाफा हो गया है।

Stock Market Nifty Sensex Closing Analysis : शेयर बाजार में पिछले चार-पांच दिन में तूफानी तेजी आई है। सेंसेक्स इस दौरान करीब 5000 अंक और निफ्टी 1500 अंक यानी चढ़ गया है। यानी दोनो ही इंडेक्स में करीब 7 फीसदी की तेजी आ चुकी है। वहीं, बाजार में जारी चौतरफा खरीदारी के चलते नवंबर में अब तक 4 दिन के कारोबार में निवेशकों की दौलत ₹19 लाख करोड़ बढ़ गई है।

share market up nifty sensex

शेयर बाजार में तेजी

गुरुवार को Sensex 2,008.61 अंक यानी 2.60% उछलकर 79,310.01 पर बंद हुआ। वहीं Nifty ने 576 अंक यानी 2.40% की छलांग लगाई और 24,536.60 के स्तर पर कारोबार खत्म किया। बाजार की इस तेजी से निवेशकों की दौलत में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। महज 4 दिनों में BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब ₹18.70 लाख करोड़ बढ़ गया है। आखिर अचानक बाजार में इतनी बड़ी तेजी क्यों आई? इसके पीछे 3 बड़े कारण हैं।

End of Feed