सीनियर सिटीजन्स की बल्ले-बल्ले! ये बैंक दे रहे हैं 5 साल की FD पर 8.5% तक ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट

Senior Citizen FD Rates: वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल की FD पर कई बैंक 8 प्रतिशत से ब्याज दे रहे हैं। यहां देखिए कौन सा बैंक कितना ब्याज दे रहा है।

Senior Citizen FD Rates : सुरक्षित निवेश और नियमित आय की तलाश करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) हमेशा से एक पसंदीदा विकल्प रहा है। अगर आपकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है और आप अगले 5 सालों के लिए अपना पैसा FD में लगाने की सोच रहे हैं, तो आपके पास 8.5% तक का शानदार ब्याज पाने का मौका है। 3 करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर कुछ बैंक बुजुर्गों को यह आकर्षक ब्याज दर पेश कर रहे हैं।

Senior citizen FD rates, 5 year fixed deposit, High FD interest rates, FD rates, FD News, Suryoday Small Finance Bank

वरिष्ठ नागरिकों के एफडी पर कौन बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज

किन बैंकों में मिल रहा 5 साल की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज?

5 साल की अवधि वाली FD पर स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सबसे बेहतरीन रिटर्न दे रहे हैं। इस लिस्ट में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) सबसे आगे है, जो बुजुर्गों को 5 साल की FD पर 8.5% का वार्षिक ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) भी वरिष्ठ नागरिकों को इसी अवधि के लिए 8% की दर से ब्याज दे रहा है। अपने रिटायरमेंट फंड को सुरक्षित रखकर ज्यादा से ज्यादा रिटर्न पाने के लिए यह एक अच्छा मौका है।

End of Feed