SBI में खुलवाएं अपनी बेटी का खाता, SSY से दूर होगी शादी और पढ़ाई की टेंशन

आप भी अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करते हुए उसके नाम पर Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) अकाउंट खुलवा सकते हैं।

अगर आप अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य की जरूरतों के लिए सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, तो Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) अकाउंट एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपनी सभी शाखाओं में इस स्कीम को उपलब्ध करवाता है। यह योजना विशेष रूप से बेटियों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है और इसमें निवेशकों को आकर्षक ब्याज के साथ टैक्स लाभ भी मिलता है। वर्तमान में SSY अकाउंट पर 8.2% का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।

Sukanya Samriddhi Yojana

सुकन्या समृद्धि योजना (AI Generated Image)

कौन खुलवा सकता है खाता?

सुकन्या समृद्धि खाता किसी 10 वर्ष से कम उम्र की बालिका के नाम पर उसके प्राकृतिक या कानूनी अभिभावक द्वारा खुलवाया जा सकता है। सामान्य तौर पर एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों के नाम पर खाते खोले जा सकते हैं। हालांकि, अगर दूसरी संतान के रूप में जुड़वां बेटियां हों या पहली संतान में ही तीन बेटियां जन्मी हों, तो नियमों के अनुसार तीन खातों की अनुमति भी मिल सकती है।

End of Feed