SEBI New Product: बाजार में आएगा नया प्रोडक्ट, कम से कम 10 लाख करना होगा निवेश, जानें सेबी की तैयारी

SEBI New Asset Class: सेबी के अनुसार नई कैटेगरी के तहत निवेश के लिए न्यूनतम राशि 10 लाख रुपये प्रति निवेशक हो सकती है। ये उत्पाद अधिक लचीला और उच्च जोखिम लेने की क्षमता वाली विशेषता से युक्त होगा।

SEBI New Product Updates:भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) 10 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच निवेश करने वाले निवेशकों के लिए नये विकल्प तैयार करने पर विचार कर रहा है। इसका मकसद म्यूचुअल फंड और पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाओं (पीएमएस) के बीच अंतर को खत्म करना है।सेबी ने मंगलवार को कहा कि निवेश का नया उत्पाद निवेशकों की उभरती नई कैटेगरी की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक विनियमित जरिया उपलब्ध कराएगा। यह उत्पाद अधिक लचीला और उच्च जोखिम लेने की क्षमता वाली विशेषता से युक्त होगा।

New Sebi Asset Class Targets Dynamic Investment Strategies

सेबी लाएगा नया प्रोडक्ट

कम से कम 10 लाख का निवेश

सेबी के अनुसार, परिसंपत्ति की नई श्रेणी के तहत निवेश के लिए न्यूनतम राशि 10 लाख रुपये प्रति निवेशक हो सकती है।सेबी ने अपने परामर्श पत्र में कहा कि यह सीमा खुदरा निवेशकों को इस श्रेणी में निवेश से हतोत्साहित करेगी और 10 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच निवेश योग्य कोष वाले निवेशकों को आकर्षित करेगी। साथ ही वैसे उत्पाद में निवेश करने से रोकेगी, जो अनधिकृत और गैर-पंजीकृत पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा प्रदाताओं की ओर जारी किये जा रहे हैं।प्रस्तावित नये परिसंपत्ति वर्ग का उद्देश्य गैर-पंजीकृत और अनधिकृत निवेश उत्पादों के प्रसार पर लगाम लगाना है।

End of Feed