Gensol Engineering Share: बुधवार के कारोबार में Gensol Engineering के शेयर में तेज गिरावट आई है। कंपनी के शेयर में लोअर सर्किट लग गया है। जेनसोल के शेयर में 5 फीसदी लोअर सर्किट लग गया है। जेनसोल का शेयर 130.15 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सीधे 5 फीसदी लोअर सर्किट पर 123.65 रु पर खुला। बाजार नियामक सेबी ने कंपनी के प्रमोटर्स को सिक्योरिटी मार्केट में कारोबार करने से रोक दिया है। सेबी ने मंगलवार को फंड डायवर्जन और गवर्नेंस उल्लंघन से जुड़े एक मामले में जेनसोल इंजीनियरिंग और उसके प्रमोटर्स अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी को अगले आदेश तक सिक्योरिटीज मार्केट में कारोबार करने से रोक दिया है।
Gensol के शेयर में लगा लोअर सर्किट
ये भी पढ़ें -
मैनेजमेंट से बाहर रहेंगे प्रमोटर
सेबी ने अगले निर्देश तक अनमोल और पुनीत सिंह जागी को जेनसोल में डायरेक्टर या अन्य महत्वपूर्ण मैनेजमेंट पदों पर काम करने से बैन कर दिया है। जेनसोल इंजीनियरिंग पिछले कुछ समय से चर्चा में रही है, क्योंकि कंपनी ने 1:10 के स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया था।
कंपनी ने प्रस्ताव रखा था कि इक्विटी शेयरों का 10-10 में सब-डिविजन किया जाएगा, यानी हर एक शेयर को 10 में डिवाइड किया जाएगा। मगर हाल की घटनाओं और बाजार नियामक के प्रमोटरों पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद, जेनसोल इंजीनियरिंग का स्टॉक स्प्लिट भी रुका हुआ लग रहा है।
शेयर का बुरा हाल
साल 2025 में जेनसोल का शेयर 85 फीसदी गिर गया है। इस साल की शुरुआत में जेनसोल का शेयर 838 रु के आस-पास था, जबकि अब ये गिरकर 123.65 रु पर रह गया है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
