Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 16th April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लेकिन रूझान लगातार बढ़त की ओर है। हालांकि मंगलवार को सोने के दाम घटे, जबकि चांदी के रेट में इजाफा हुआ। इसके बाद बुधवार को सोने-चांदी के दाम बढ़े हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत बुधवार को पिछले बंद भाव 93102 रुपये के मुकाबले बढ़कर 94579 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि चांदी की कीमत पिछले बंद भाव 95030 रुपये के मुकाबले बढ़कर 96575 रुपये किलो हो गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आपके शहर का ताजा भाव क्या है। सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी ताजा भाव क्या है नीचे जानिए।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | दोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | शाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव |
| सोना 999 | 93102 रुपये | 94489 रुपये | 94579 रुपये |
| सोना 995 | 92729 रुपये | 94111 रुपये | 94200 रुपये |
| सोना 916 | 85281 रुपये | 86552 रुपये | 86634 रुपये |
| सोना 750 | 69827 रुपये | 70867 रुपये | 70934 रुपये |
| सोना 585 | 54465 रुपये | 55277 रुपये | 55329 रुपये |
| चांदी 999 | 95030 रुपये/किलो | 95403 रुपये/किलो | 96575 रुपये/किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट सोना का भाव रुपए में | 24 कैरेट सोना का भाव रुपए में | 18 कैरेट सोने का भाव रुपए में |
| चेन्नई में सोना का भाव | ₹8,7190 | ₹9,5170 | ₹7,2240 |
| मुंबई में सोना का भाव | ₹8,7190 | ₹9,5170 | ₹7,1340 |
| दिल्ली में सोना का भाव | ₹8,7340 | ₹9,5320 | ₹7,1460 |
| कोलकाता में सोना का भाव | ₹8,7190 | ₹9,5170 | ₹7,1340 |
| अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹8,7240 | ₹9,5220 | ₹7,1380 |
| जयपुर में सोना का भाव | ₹8,7340 | ₹9,5320 | ₹7,1460 |
| पटना में सोना का भाव | ₹8,7240 | ₹9,5220 | ₹7,1380 |
| लखनऊ में सोना का भाव | ₹8,7340 | ₹9,5320 | ₹7,1460 |
| गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹8,7340 | ₹9,5320 | ₹7,1460 |
| नोएडा में सोना का भाव | ₹8,7340 | ₹9,5320 | ₹7,1460 |
| गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹8,7340 | ₹9,5320 | ₹7,1460 |
| चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹8,7340 | ₹9,5320 | ₹7,1460 |
सोने का वायदा भाव रिकॉर्ड स्तर पर
मजबूत हाजिर मांग से सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे बुधवार को वायदा कारोबार में सोना 94,781 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।वमल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून में आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव शुरुआत में 94,781 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बाद में 1,317 रुपये या 1.41 प्रतिशत तेजी के साथ 94,768 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 21,211 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव करीब दो प्रतिशत चढ़कर 3,289.07 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा।
वायदा बाजार में चांदी के भाव में तेजी
वायदा बाजार में प्रतिभागियों के अपना दांव बढ़ाने से चांदी की वायदा कीमत बुधवार को 362 रुपये चढ़कर 95,136 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 362 रुपये या 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95,136 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 15,818 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 32.48 डॉलर प्रति औंस हो गई।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमत 50 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है कि सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50 रुपये गिरकर 96,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50 रुपये बढ़कर 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव 95,950 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस बीच, ताजा औद्योगिक मांग के कारण चांदी की कीमत 2,500 रुपये बढ़कर 97,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। सोमवार को चांदी 500 रुपये की गिरावट के साथ 95,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 13.67 डॉलर या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 3,224.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी के मुताबिक कारोबारी अब मंगलवार को जारी होने वाले एनवाई एम्पायर स्टेट मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स सहित अमेरिका के वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा बाजार सहभागियों को अधिक जानकारी के लिए फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) के सदस्य थॉमस बार्किन और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड के संबोधन का भी इंतजार रहेगा। गांधी ने कहा कि हालांकि, मुख्य ध्यान शुल्क से संबंधित घटनाक्रमों पर बना हुआ है, जो सर्राफा की कीमतों को प्रभावित कर सकता है।
