बिजनेस

IREDA Share: प्रॉफिट में 49% ग्रोथ के चलते IREDA के शेयर में जोरदार उछाल, 6.5% की आई तेजी

IREDA Share Price: भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) के शेयरों में बुधवार को एनएसई पर 6.5% की तेजी आई और यह 177.80 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। करीब सवा 10 बजे ये NSE पर 7.95 रु या 4.76 फीसदी की मजबूती के साथ 174.93 रु पर है।

Image

IREDA के शेयर में जोरदार उछाल

KEY HIGHLIGHTS
  • IREDA के शेयर में तेजी
  • 6.5 फीसदी तक उछला शेयर
  • शानदार रहे तिमाही नतीजे

IREDA Share Price: भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) के शेयरों में बुधवार को एनएसई पर 6.5% की तेजी आई और यह 177.80 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। करीब सवा 10 बजे ये NSE पर 7.95 रु या 4.76 फीसदी की मजबूती के साथ 174.93 रु पर है। बता दें कि कंपनी ने मार्च तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 49% की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की, जो पिछले साल की समान अवधि में 337 करोड़ रुपये की तुलना में 502 करोड़ रुपये रहा। इसी का असर आज इरेडा के शेयर पर दिख रहा है।

ये भी पढ़ें -

नेटवर्थ में 20 फीसदी का इजाफा

इरेडा, जिसमें सरकार की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है, ने कहा कि पिछले वर्ष उसकी आउटस्टैंडिंग लोन बुक में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि नेटवर्थ में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कंपनी का रेवेन्यू एक साल पहले की समान तिमाही के 1,391.26 करोड़ रुपये से 36.93 प्रतिशत बढ़कर 1,905.06 करोड़ रुपये हो गया।

तिमाही के दौरान ग्रॉस एनपीए 1,866 करोड़ रुपये रही, जो कुल एडवांस का 2.45 प्रतिशत है। जबकि दिसंबर तिमाही में यह 1,845 करोड़ रुपये या 2.68 प्रतिशत थी।

Loan Book में इजाफा

इरेडा ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 के अंत में इसकी लोन बुक 76,250 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2024 के अंत में यह 59,698 करोड़ रुपये थी। इस साल शुद्ध ब्याज मार्जिन बढ़कर 3.27 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 2.85 प्रतिशत था। वित्त वर्ष 2024 में उधार लेने की लागत 7.8 प्रतिशत से घटकर 7.61 प्रतिशत हो गई।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article