SEBI: सेबी ने IIFL पर लगाया जुर्माना, जानें क्या है मामला और कौन सी हुई गलती

IIFL: सेबी ने 35 पृष्ठ के अपने आदेश में कहा कि नोटिस प्राप्तकर्ता (आईआईएफएल सिक्योरिटीज) ने ग्राहक निधियों और प्रतिभूतियों के मासिक-तिमाही निपटान के संबंध में कारण बताओ नोटिस में लगाए गए आरोपों को स्वीकार किया है, जिनमें कहा गया है कि इसमें कुछ तकनीकी त्रुटि थी। यह पड़ताल अप्रैल से जुलाई, 2022 तक की अवधि के लिए की गई थी।

IIFL:भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शेयर ब्रोकर नियम और अन्य नियामकीय मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए ब्रोकरेज कंपनी आईआईएफएल सिक्योरिटीज पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। सेबी ने ब्रोकरेज कंपनी के लिए विभिन्न अनुपालन आवश्यकताओं की जांच के लिए आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड (आईआईएफएल) की जांच की है। यह पड़ताल अप्रैल से जुलाई, 2022 तक की अवधि के लिए की गई थी।इसके बाद, नियामक ने 15 अप्रैल, 2024 को आईआईएफएल सिक्योरिटीज को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

IIFL Securities

आईआईएफल सिक्योरिटीज

क्या मिली गड़बड़ी

सेबी ने 35 पृष्ठ के अपने आदेश में कहा कि नोटिस प्राप्तकर्ता (आईआईएफएल सिक्योरिटीज) ने ग्राहक निधियों और प्रतिभूतियों के मासिक/त्रैमासिक निपटान के संबंध में कारण बताओ नोटिस में लगाए गए आरोपों को स्वीकार किया है, जिनमें कहा गया है कि इसमें कुछ तकनीकी त्रुटि थी।

End of Feed