टीवी मसाला

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में हुई Mahhi Vij की धाकड़ एंट्री, प्रोमो देख खुशी से झूम उठे फैंस

Bigg Boss 20 Mahhi Vij Entry Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें माही विज धमाकेदार एंट्री करती नजर आईं।

Image

Bigg Boss 20 में हुई Mahhi Vij की एंट्री (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Mahhi Vij Entry Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' के आगाज में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। 'बिग बॉस 20' को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। वहीं मेकर्स भी लगातार 'बिग बॉस 20' से जुड़े अपडेट साझा कर रहे हैं। अभी तक कई कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठ चुका है, साथ ही उनके प्रोमो वीडियोज भी सामने आ चुके हैं। वहीं अब 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में उस हसीना की एंट्री हुई है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। ये प्रोमो वीडियो देखते ही दर्शकों का उत्साह सात गुणा बढ़ गया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Qazi Touqeer: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Qazi Touqeer? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में कदम रखने वाली ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि माही विज हैं। उन्होंने करीना कपूर के गाने पर धमाकेदार डांस करते हुए एंट्री की। यूं तो प्रोमो वीडियो में माही विज की हल्की झलक देखने को मिली, लेकिन प्रोमो देख दर्शकों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि ये कोई और नहीं बल्कि माही विज हैं। माही विज की एनर्जी स्टेज पर देखने लायक रही। वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट किया, "कलर्स की ओजी फेस माही विज।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये कोई और नहीं बल्कि माही विज हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: 'बाप पर मत जाना', मनोज तिवारी की बेटी रीती को सलमान खान ने क्यों दी वॉर्निंग? देखें वीडियो

      कब और कहां देख सकते हैं 'बिग बॉस 20'

      सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) आज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा। दर्शक जियो हॉटस्टार पर शो का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। वहीं रात के 10:30 बजे 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर कलर्स टीवी पर होगा। माही विज के अलावा अभी तक कई कंटेस्टेंट्स से जुड़े प्रोमो वीडियो रिलीज हो चुके हैं, जिसमें कनिका मान से लेकर ईशा रिखी तक का नाम शामिल है। वहीं इस बार शो में कुशाल तंवर, अरिशफा खान, आम्रपाली दुबे और फैसल खान भी नजर आ सकते हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article