SBI Share: SBI ने जुटाया 10000 करोड़ का फंड, शेयर पहुंचेगा 1000 रु पर, ब्रोकरेज फर्म ने दी खरीदने की सलाह

SBI Share Price Target: ब्रोकिंग फर्म इनक्रेड इक्विटीज ने बैंक के स्टॉक पर पॉजिटिव आउटलुक पेश किया है, क्योंकि इसमें ग्रोथ की संभावना है। इनक्रेड इक्विटीज ने एसबीआई के शेयरों को 1000 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ 'Add' रेटिंग दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एसबीआई के शेयर खरीदने की सलाह
  • 1000 रु का है टार्गेट
  • बैंक ने जुटाए हैं 10000 करोड़ रु

SBI Share Price Target: भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 10,000 करोड़ रुपये जुटाने का ऐलान किया है। बैंक ने अपने छठे इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड जारी करके 10,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिन पर 7.36 प्रतिशत की कूपन दर है। एसबीआई ने कहा कि इस इश्यू को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और 18,145 करोड़ रुपये से अधिक के बॉन्ड्स के लिए आवेदन मिले। यह 5,000 करोड़ रुपये के बेस इश्यू साइज के मुकाबले करीब 3.6 गुना अधिक है। इस खबर से आज एसबीआई के शेयर में मजबूती दिख रही है। बैंक का शेयर BSE पर करीब पौने 1 बजे 4.65 रु या 0.55 फीसदी की मजबूती के साथ 853.75 रु पर है। मगर इसके जल्द ही 1000 रु पर जाने की उम्मीद है।

SBI Share Price Target

एसबीआई के शेयर खरीदने की सलाह

ये भी पढ़ें -

End of Feed