₹17.35 डिविडेंड और दमदार मुनाफा भी नहीं बचा पाया SBI का शेयर! Q4 रिजल्ट के बाद क्यों 6% टूटा स्टॉक?

देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने दमदार प्रॉफिट के साथ 17 रुपये से ज्यादा का डिविडेंड का ऐलान किया है।

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) ने मार्च तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। बैंक का standalone net profit बढ़कर 19,683.75 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसके साथ ही SBI ने निवेशकों के लिए ₹17.35 प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि शानदार रिजल्ट और डिविडेंड के बावजूद शेयर बाजार में SBI का स्टॉक करीब 6% तक टूट गया। गुरुवार को SBI का शेयर 63.90 रुपये यानी 5.85% टूटकर 1,028.10 रुपये पर कारोबार करता दिखा। दिन के दौरान शेयर 1,095 रुपये के हाई से फिसलकर सीधे 1,030 रुपये के लो तक पहुंच गया।

SBI q4 Result

SBI के नतीजों से निवेशक निराश

बैंक ने कितना डिविडेंड घोषित किया?

SBI बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹17.35 प्रति इक्विटी शेयर यानी 1735% डिविडेंड घोषित किया है। बैंक ने बताया कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 16 मई 2026 तय की गई है जबकि भुगतान 4 जून 2026 को किया जाएगा। यह PSU बैंकिंग सेक्टर में इस साल के बड़े डिविडेंड ऐलानों में माना जा रहा है।

End of Feed