SBI Q3 results: एसबीआई का लाभ दिसंबर तिमाही में 35 प्रतिशत गिरा, कमाई बढ़ी

SBI Q3 results: भारतीय स्टेट बैंक ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसमें कंपनी ने अपने कमाई, लाभ और एनपीए के बारे में बताया है।

SBI Q3 results: सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एकल शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 35 प्रतिशत गिरकर 9,164 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 14,205 करोड़ रुपये रहा था। एसबीआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 1,18,193 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 98,084 करोड़ थी।

SBI Q3 results

एनपीए कितना रहा?

बैंक की ब्याज आय समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 1,06,734 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 86,616 करोड़ रुपये थी। दिसंबर, 2023 के अंत तक बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) घटकर सकल ऋण का 2.42 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 3.14 प्रतिशत थी। इसी तरह, तीसरी तिमाही के अंत में शुद्ध एनपीए भी घटकर 0.64 प्रतिशत हो गया जो पिछले साल 0.77 प्रतिशत था।

End of Feed