पेंशन लेने वालों सावधान! SBI ने जारी किया ये अलर्ट, खाली हो सकता है आपका खाता

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने पेंशनर्स और रिटायर कर्मचारियों को पेंशन से जुड़ी बढ़ती साइबर ठगी को लेकर एक अहम चेतावनी जारी की है। बैंक ने बताया है कि ठग PPO वेरिफिकेशन या पेंशन प्रोसेसिंग का बहाना बनाकर लोगों का मोबाइल नंबर बदलवा लेते हैं और फिर कुछ ही मिनटों में उनका पूरा बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं। ऐसी घटनाओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए SBI ने सभी पेंशनर्स से सावधानी बरतने की अपील की है।

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने देशभर के पेंशनर्स और रिटायर कर्मचारियों को एक गंभीर चेतावनी जारी की है। बैंक के अनुसार, साइबर अपराधी अब पेंशन प्रोसेसिंग, PPO वेरिफिकेशन या पेंशन पेमेंट में देरी के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं और उनके बैंक अकाउंट साफ कर रहे हैं। SBI ने बताया कि ठग सबसे पहले पेंशनर्स का मोबाइल नंबर बदलवा लेते हैं और फिर कुछ ही मिनटों में खाते की पूरी रकम निकाल लेते हैं।

SBI Fraud alert

सोशल मीडिया पर SBI की चेतावनी

SBI ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर एक वीडियो साझा करके लोगों को आगाह किया है। बैंक ने बताया कि ठग खुद को ट्रेजरी विभाग का अधिकारी या बैंक कर्मचारी बताकर पेंशनर्स को फोन करते हैं। वे कहते हैं कि आपकी पेंशन रुकी हुई है या PPO चेक में देरी हो रही है और इसे जल्दी जारी करने के लिए वेरिफिकेशन जरूरी है। कई लोग इस जाल में फंस जाते हैं और अपनी मेहनत की कमाई खो बैठते हैं।

End of Feed