SBI ने FD ब्याज दरों में की बड़ी कटौती, 15 दिसंबर से नई दरें लागू, जानें अब कितना मिलेगा ब्याज?

SBI में 444 दिनों की अवधि वाली "अमृत वृष्टि" स्पेशल FD स्कीम की ब्याज दर भी 15 दिसंबर, 2025 से 6.60% से घटाकर 6.45% कर दी गई है। सीनियर सिटीजन के लिए, अमृत वृष्टि इंटरेस्ट रेट 7.10% से घटाकर 6.95% कर दिया गया है।

एसबीआई

एसबीआई

SBI Cut FD Rates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद तमाम बैंक जमा पर ब्याज दरों में कटौती कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लोन की ईएमआई पर भी राहत दे रहे हैं। यानी एक ओर जमा पर रिटर्न कम हो रहा है तो दूसरी ओर ईएमआई का बोझ हल्का हो रहा है। अब देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) ब्याज दरों और लेंडिंग दरों में बदलाव की घोषणा की है। बैंक की वेबसाइट पर दिए गए बयान के अनुसार, FD और लेंडिंग रेट्स की नई दरें 15 दिसंबर, 2025 से लागू होंगी।

SBI ने इन FD टेन्योर पर ब्याज दरें कम की

बैंक ने 2 साल से कम और 3 साल से ज्यादा के टेन्योर वाली FD पर ब्याज दर 5 बेसिस पॉइंट (bps) कम कर दी है। आम नागरिकों के लिए यह दर 6.45% से घटाकर 6.40% कर दी गई है और सीनियर सिटीजन के लिए यह दर 6.95% से घटाकर 6.90% कर दी गई है।

End of Feed