1 दिसंबर से बदल जाएंगे SBI Credit Card के नियम, इन ट्रांजैक्शन पर लगेगा 1% चार्ज

अगर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान दें 1 दिसंबर से क्रेडिट कार्ड को लेकर कुछ नियम बदलने जा रहे हैं। अब आपको ट्रांसपोर्ट और फ्यूल से जुड़े ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त फीस देनी पड़ सकती है।

अगर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड (SBI Credit Card) का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है। दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ चार्ज में 1 दिसंबर से बदलाव किया जा रहा है। नए नियमों के तहत ट्रांसपोर्ट और फ्यूल से जुड़े ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त फीस देनी पड़ सकती है। इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जो क्रेडिट कार्ड से बड़े ट्रांसपोर्ट पेमेंट करते हैं। ऐसे में कार्डधारकों को नए नियमों की जानकारी होना जरूरी है, ताकि वे अपने खर्चों की बेहतर प्लानिंग कर सकें।

SBI Credit Card

एसबीआई क्रेडिट कार्ड को लेकर बदल जाएंगे नियम (AI Generated Image)

ट्रांसपोर्ट ट्रांजैक्शन पर लगेगी 1% फीस

SBI Credit Card के नए नियमों के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट से जुड़े ट्रांजैक्शन पर 1 प्रतिशत फीस लागू होगी। हालांकि, यह चार्ज हर ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा। बैंक की ओर से निर्धारित नियम के अनुसार, अगर कोई ग्राहक 30,000 रुपये से ज्यादा का ट्रांसपोर्ट ट्रांजैक्शन करता है तो उस पर 1 प्रतिशत फीस देनी होगी।

उदाहरण के लिए अगर आप किसी ट्रांसपोर्ट सर्विस के लिए 35,000 रुपये का पेमेंट क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो इस ट्रांजैक्शन पर 1 प्रतिशत यानी 350 रुपये की फीस लगेगी। वहीं, 30,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर इस नियम के तहत अतिरिक्त फीस नहीं लगेगी।

फ्यूल ट्रांजैक्शन पर भी देना होगा अतिरिक्त चार्ज

SBI Credit Card के नए नियमों में फ्यूल ट्रांजैक्शन को भी शामिल किया गया है। इसके तहत अगर किसी कार्डधारक के एक बिलिंग साइकिल में किए गए सभी फ्यूल ट्रांजैक्शन की कुल रकम 50,000 रुपये से ज्यादा हो जाती है तो कुल फ्यूल खर्च पर 1 प्रतिशत फीस वसूली जाएगी।

उदाहरण के लिए अगर कोई ग्राहक एक बिलिंग साइकिल में पेट्रोल या डीजल खरीदने के लिए कुल 60,000 रुपये खर्च करता है तो उसे 600 रुपये की अतिरिक्त फीस देनी होगी। हालांकि, यह सीमा किसी एक फ्यूल ट्रांजैक्शन पर नहीं, बल्कि पूरे बिलिंग साइकिल के कुल फ्यूल खर्च पर आधारित है।

कार्डधारक किन बातों का रखें ध्यान

इन बदलावों के बाद SBI Credit Card इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अपने ट्रांसपोर्ट और फ्यूल खर्च पर नजर रखनी होगी। खासतौर पर जिन लोगों का मंथली फ्यूल खर्च ज्यादा है, उन्हें बिलिंग साइकिल के दौरान कुल भुगतान का हिसाब रखना होगा।

End Article
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार...

End of Feed