SBI की सभी बैंकों से अपील, NBFC के कर्ज देने के तरीकों पर रखनी चाहिए कड़ी नजर

Non Banking Financial Companies and Micro Finance Institutions: एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक के एमडी सीएस शेट्टी ने देश में काम करने वाले सभी बैंकों से अपील की है कि वे जिन नॉन बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं को कर्ज देते हैं, उन्हें उनके कर्ज देने के तरीकों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • SBI के एमडी सीएस रेड्डी की सभी बैंकों से अपील
  • NBFC के कर्ज देने के तरीकों पर कड़ी नजर रखें बैंक
  • रेड्डी बोले- बैंकों की तरह की नियमों का पालन करें NBFC

Non Banking Financial Companies: देश में काम करने वाले बैंक जिन नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFC) को उधार देते हैं, उन्हें ऐसे एनबीएफसी के कर्ज देने के तरीकों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) के मैनेजिंग डायरेक्टर सी. एस. शेट्टी ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि NBFC और माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशंस (MFI) को बड़े बैंकों की तरह ही जोखिम मूल्यांकन और ऋण निगरानी (Risk Assessment and Credit Monitoring) के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए।

SBI, NBFC, MFI, Loan, RBI, Loan Recovery

शेट्टी ने कहा कि NBFC और MFI को भी बैंकों की तरह नियमों का पालन करना चाहिए

डिस्ट्रीब्यूशन और कलेक्शन के लिए अपना सिस्टम फॉलो करते हैं वित्तीय संस्थान

गौरतलब है कि बैंक एनबीएफसी या एमएफआई को उधार देते हैं और आगे कर्ज देने की व्यवस्था उनकी होती है। ये संस्थान कर्ज देने के लिए अपने डिस्ट्रीब्यूशन और कलेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं।

End of Feed