भविष्य के लिए पैसा बचाना बेकार, खुलकर जियो जिंदगी! एलन मस्क ने ऐसा क्यों कहा?

एलन मस्क ने पहली बार बिना पैसे वाले भविष्य की भविष्यवाणी नहीं की है। एलन मस्क का मानना ​​है कि AI रोबोट वैश्विक अर्थव्यवस्था को बदल देंगे।

दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने फिर से अपनी बात दोहराते हुए कहा है कि भविष्य के लिए पैसा बचाना बेकार है। उन्होंने लोगों से खुलकर जिदंगी जीने की सलाह दी है। अब आप सोच रहेंगे होंगे मास्क के इस दावे के पीछे की थ्योरी क्या है? आपको बता दें कि मस्क ने AI को लेकर एक ऐसे भविष्य की कल्पना की है, जिसमें दुनिया के हर इंसान के पास प्रचुर संसाधन होंगे। उस समय पैसे की कोई जरूरत नहीं रहेगी। X पर एक पोस्ट में, इस टेक अरबपति ने लिखा कि AI से चलने वाले "बेहद समझदार और प्रचुरता वाले" भविष्य में पैसे बचाना बेकार है।"

Elon musk

एलन मस्क

उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं जहां हर चीज प्रचुर मात्रा में होगी। उन्होंने आगे कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि आप पूरी तरह से लापरवाह हो जाएं, लेकिन वैसे भी कुछ सालों में इनमें से ज्यादातर चीजों का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

End of Feed