बैंक अकाउंट बंद करवाने पर देना होगा इतना चार्ज; HDFC, SBI से लेकर ICICI तक जानें नियम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 25, 2023, 01:27 PM IST

SBI Account Closing Fee: क्या आपके पास भी बैंक में कई सेव‍िंग अकाउंट हैं और इनमें से आप क‍िसी एक को बंद कराना चाहते हैं तो आज हम इसी के बारे में बता रहे हैं। दरअसल, कई बार एक से ज्‍यादा बैंक अकाउंट मैनेज करना मुसीबत भरा हो जाता है।

SBI Account Closing Fee: क्या आपके पास भी बैंक में कई सेव‍िंग अकाउंट हैं और इनमें से आप क‍िसी एक को बंद कराना चाहते हैं तो आज हम इसी के बारे में बता रहे हैं। दरअसल, कई बार एक से ज्‍यादा बैंक अकाउंट मैनेज करना मुसीबत भरा हो जाता है। अकाउंट को मैनेज करने के ल‍िए मेंटीनेंस फी और न्यूनतम राशि की जरूरी होती है। यही वजह है क‍ि ज्यादातर बैंक अकाउंट होल्डर एक से ज्‍यादा बैंक अकाउंट रखने और 'नॉन-मेंटीनेंस फी' देने की बजाय अकाउंट बंद करना ज्‍यादा पसंद करते हैं। ऐसे में क्या आपको पता है कि बैंक अकाउंट बंद करने पर भी चार्ज देना होता है। यह न‍ियम खाते को एक न‍िश्‍च‍ित समय सीमा के अंदर बंद करने पर लागू होता है। तो चलिए अलग-अलग बैंकों के अकाउंट क्‍लोजर चार्ज के बारे में जानते हैं।

Saving Account Closing Fee

बैंक अकाउंट बंद करने पर भी चार्ज देना होता है।

HDFC बैंक

एचडीएफसी बैंक के अकाउंट को खोलने के 14 द‍िन के अंदर बंद करने पर क‍िसी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाता है। वहीं यद‍ि आप अकाउंट को 15वें द‍िन से लेकर 12 महीने तक की अवध‍ि में बंद करते हैं तो आपको 500 रुपये क्‍लोजर चार्ज देना होता है। सीन‍ियर स‍िटीजन के ल‍िए यह चार्ज 300 रुपये है। 12 महीने के बाद बैंक की तरफ से क‍िसी प्रकार का चार्ज नहीं ल‍िया जाता है।

End of Feed