केवल हज से सऊदी अरब कमा लेता है 12 लाख करोड़, 10 लाख हाजियों में भारत-पाक के सबसे ज्यादा

सऊदी अरब को हज से सालाना अरबों डॉलर का रेवेन्यू मिलता है। इस रेवेन्यू के 2032 तक 350 अरब डॉलर पर पहुंचने की संभावना है। सऊदी सरकार और अधिक तीर्थयात्रियों और गैर-मुस्लिम टूरिस्ट्स को आकर्षित करने के लिए भी कई चीजों पर काम कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सऊदी को हज से 12 लाख करोड़ की कमाई होती है
  • इस इनकम में लगातार बढ़ोतरी होने का अनुमान है
  • लाखों लोग हर साल हज के लिए सऊदी जाते हैं

Saudi Arabia Hajj Income : सऊदी अरब के दो शहरों, मक्का और मदीना, में मुसलमानों के दो सबसे पवित्र धार्मिक स्थल हैं। दुनिया भर से लाखों मुसलमान हर साल सऊदी अरब हज करने के लिए पहुंचते हैं, जो कि इस्लाम धर्म के बुनियादी 5 स्तंभों में से एक है। हज के दौरान सभी मुसलमान मक्का-मदीना में मौजूद दोनों पवित्र स्थलों पर जाते हैं। सालाना लाखों लोगों के हज पर पहुंचने से सऊदी अरब की सरकार को तगड़ा रेवेन्यू मिलता है।

Saudi Income From Hajj

हज से सऊदी अरब की कमाई

2022 में कितनी रही इनकम

सऊदी अरब की हज से होने वाली इनकम में सालाना में 7 फीसदी की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से वृद्धि हो सकती है। फ्यूचर मार्केट इनसाइट्स की रिपोर्ट के अनुसार 2022 में हज के मौके पर सऊदी को करीब 150 अरब डॉलर (आज के हिसाब से करीब 12.27 लाख करोड़ रु) की इनकम हुई होगी। जबकि 7 फीसदी के सीएजीआर से यह इनकम 2032 तक 350 अरब डॉलर पहुंच सकती है।

End of Feed