AI Boom Effect : सैमसंग के 78,000 कर्मचारी बनेंगे करोड़पति, ₹2.56 लाख करोड़ बोनस का ऐलान

AI Boom की वजह से स्टॉक्स को तो उड़ान भरते देखा होगा। लेकिन, 78,000 कर्मचारी करोड़पति बनने जा रहे हैं। सैमसंग हे सेमीकंडक्टर यूनिट में काम करने वाले कर्मचारियों को ₹2.56 लाख करोड़ का बोनस देने का ऐलान किया है।

AI BOOM Samsung Electronics Bonus : AI की वजह से दुनिया के शेयर बाजारों से लेकर जियो पॉलिटिकल उठापटक जारी है। गेमिंग कंप्यूटर्स के लिए ग्राफिक कार्ड बनाने वाली कंपनी Nvidia इसी बूम के दम पर 5 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा के मार्केट कैप के साथ दुनिया की सबसे महंगी कंपनी बन गई है। इसी तरह मुख्य रूप से मेमोरी कार्ड बनाने वाली Samsung Electronics का मार्केट कैप भी 1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर चला गया है।

Samsung employees bonus AI Boom

सैमसंग का मेगा बोनस प्लान

हालांकि, Nvidia और Samsung Electronics में एक बड़ा फर्क ये है कि जहां Nvidia अपने प्रॉफिट से शेयर बायबैक कर रही है। वहीं, Samsung Electronics ने चिप यूनिट में काम करने वालों को ऐतिहासिक बोनस देने का ऐलान किया है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung Electronics ने गुरुवार 21 मई को 40 लाख करोड़ कोरियाई वॉन (26.6 अरब डॉलर) यानी करीब 2.56 लाख करोड़ रुपये बोनस के तौर पर बांटने का ऐलान किया है।

End of Feed