Samsung रचने जा रही इतिहास, शेयरधारकों को 79 अरब डॉलर लौटाने की तैयारी

शिपिंग से चिप तक बनाने वाले सैमसंग ग्रुप की कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स इतिहास रचने जा रही है। कंपनी शेयरधारकों को 79 अरब डॉलर का मेगा वेल्थ ट्रांसफर करने जा रही है। यह कंपनी का सबसे बड़ा वेल्थ रिटर्न होगा।

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों में शामिल Samsung Electronics अपने शेयरधारकों को अब तक का सबसे बड़ा रिटर्न देने की तैयारी में है। कंपनी शुक्रवार को एक नए Shareholder Return Package का ऐलान कर सकती है, जिसकी वैल्यू 90 ट्रिलियन वॉन से 110 ट्रिलियन वॉन यानी करीब 65 अरब से 79 अरब डॉलर तक हो सकती है।

samsung

सैमसंग के निवेशकों की मौज

अगर 110 ट्रिलियन वॉन वाला पैकेज मंजूर होता है तो यह सैमसंग के सबसे बड़े कैपिटल रिटर्न इनिशिएटिव में शामिल होगा और दक्षिण कोरिया की किसी कंपनी की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर रिटर्न योजनाओं में से एक बन सकता है। हालांकि, अंतिम रकम और पैकेज की संरचना पर सैमसंग की आधिकारिक मुहर अभी बाकी है।

End of Feed