Salesforce Layoffs: सेल्सफोर्स करेगी 700 कर्मचारियों की छंटनी, सीईओ ने बताई ये वजह

Salesforce Layoffs:छंटनी सेल्सफोर्स के कर्मचारियों की संख्या का लगभग एक प्रतिशत है, कंपनी में लगभग 70,000 कर्मचारी हैं। एक साल पहले भी कंपनी ने लगभग 10% कर्मचारियों की छंटनी की थी।

Salesforce Layoffs: सेल्सफोर्स जो कि क्लाउड आधारित रिलेशनशिप मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर के लिए जाना जाता है अपने 700 कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। छंटनी सेल्सफोर्स के कर्मचारियों की संख्या का लगभग एक प्रतिशत है, कंपनी में लगभग 70,000 कर्मचारी हैं। एक साल पहले भी कंपनी ने लगभग 10% कर्मचारियों की छंटनी की थी। उस दौरान करीब 8,000 कर्मचारियों की नौकरी चली गई थी। उस समय, निवेशकों के दबाव से खर्चों में कटौती करने का निर्णय लिया गया था।

startup layoffs

सेल्सफोर्स

सेल्सफोर्स में छंटनी की खबर ऐसे समय में आई है जब विभिन्न टेक कंपनियों ने अपने खर्चों को घटाने के लिए कार्यबल में कमी करने का फैसला किया है। सेल्सफोर्स में छंटनी की यह खबर माइक्रोसॉफ्ट की ओर से अपने वीडियो-गेम डिवीजन में 1,900 कर्मचारियों निकाले जाने की खबर सामने आने के दिन बाद आई। सूत्रों के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट जिन कंपनियों में छंटनी करने जा रही है उनमें एक्टिविज़न ब्लिजार्ड भी शामिल है।

End of Feed