इस स्मॉल कैप टेलिकॉम स्टॉक में आया उछाल! इस बड़ी डील से मिला बूस्ट!

Salasar Techno Engineering के शेयरों में 5% तक की तेजी आई, जब कंपनी ने Elegant Forge & Equipments Pvt. Ltd. के अधिग्रहण के लिए MOU साइन करने की घोषणा की।

KEY HIGHLIGHTS
  • Salasar Techno के शेयर 8% तक उछले, ₹10.02 से ₹10.85 तक पहुंचे
  • कंपनी ने Elegant Forge & Equipments Pvt. Ltd. के अधिग्रहण की घोषणा की
  • 45 दिनों में ड्यू डिलिजेंस पूरी होने के बाद फाइनल डील होगी

सोमवार को बीएसई पर सलासर टेक्नो इंजीनियरिंग के शेयर ₹10.40 पर खुले, जो पिछले बंद भाव ₹10.29 से 1% ज्यादा थे। दिनभर के कारोबार के दौरान शेयरों में मजबूती देखने को मिली और यह ₹10.85 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया, जो 5% से अधिक की बढ़त को दर्शाता है। कंपनी के शेयरों में हाल ही में गिरावट आई थी, जो ₹22 से गिरकर ₹10.02 तक आ गए थे। लेकिन सोमवार को शेयर 8% तक उछलकर फिर से रिकवरी मोड में दिखे।

Salasar Techno, Stock Market Update

सलासर टेक्नो स्टॉक

अधिग्रहण की बड़ी घोषणा

सलासर टेक्नो इंजीनियरिंग लिमिटेड ने हाल ही में Elegant Forge & Equipments Pvt. Ltd. के अधिग्रहण के लिए MOU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने 14 फरवरी 2025 को एक्सचेंज को जानकारी दी कि निदेशक मंडल ने 13 फरवरी 2025 को एक गैर-बाध्यकारी MOU साइन किया है। यह अधिग्रहण एक स्वतंत्र तीसरे पक्ष द्वारा 45 दिनों में ड्यू डिलिजेंस पूरी होने पर निर्भर करेगा।

End of Feed