"FD जैसे सेफ" Large Cap Stocks ने रुलाया, इस साल 10 स्टॉक्स ने 40% तक पैसा डुबाया

"FD जैसे सेफ" कहे जाने वाले Large Caps Stocks ने भी निवेशकों को रुला दिया है। यहां तक कि निफ्टी और सेंसेक्स जैसे बेंचमार्क इंडेक्स में शामिल स्टॉक्स ने निवेशकों का 40% तक पैसा डुबा दिया है।

Share Market Large Cap Stocks YTD Performance : आमतौर पर लार्ज कैप स्टॉक्स को मजबूत और कम जोखिम वाला माना जाता है। यही वजह है कि कई निवेशक छोटे और मिडकैप शेयरों की जगह बड़ी कंपनियों के स्टॉक्स में पैसा लगाना पसंद करते हैं। लेकिन, 2026 में बाजार के उतार-चढ़ाव ने इस धारणा को भी चुनौती दी है।

large cap performance

लार्ज कैप की हालत पस्त

Large Cap कैटेगरी के 10 स्टॉक्स ऐसे हैं, जिनमें YTD आधार पर करीब 40% तक की गिरावट हुई है। यानी साल की शुरुआत में किसी निवेशक ने इन शेयरों में ₹1 लाख लगाए होते, तो YTD रिटर्न के हिसाब से उसका निवेश करीब ₹60,000 से ₹72,000 के बीच रह गया होता। नीचे दी गई टेबल में इस साल अब तक निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान देने वाले लार्ज कैप स्टॉक्स को चेक कर सकते हैं।

End of Feed