Spinny IPO : 'गुपचुप' वाले रास्ते से आवेदन, सचिन तेंदुलकर भी शेयरहोल्डर, ₹3000 करोड़ जुटाने की तैयारी

सेकंड हेंड कार ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म स्पिनी ने कॉन्फिडेंशियल रूट से आईपीओ के लिए आवेदन दाखिल किया है। कंपनी बाजार से करीब 3000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

Spinny IPO : यूल्ड कार मार्केटप्लेस चलाने वाली स्पिनी ने शेयर बाजार में उतरने की तैयारी तेज कर दी है। कंपनी ने बाजार नियामक SEBI के गुपचुप यानी कॉन्फिडेंशियल रूट से पास IPO के लिए पेपर जमा कराए हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक मामले से जुड़े लोगों का दावा है कि Spinny IPO के जरिए करीब ₹2,500 करोड़ से ₹3,000 करोड़ तक जुटाने की योजना बना रही है। हालांकि, IPO का अंतिम आकार और इसकी पूरी संरचना रेगुलेटरी प्रॉसेस के दौरान बदल सकती है।

Spinny IPO

स्पिनी ने आईपीओ के लिए दाखिल किया आवेदन

फ्रेश इश्यू और OFS का कॉम्बिनेशन

Spinny का प्रस्तावित IPO फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) का मिश्रण हो सकता है। यानी कंपनी एक तरफ नया शेयर जारी करके पैसा जुटाएगी, वहीं दूसरी तरफ मौजूदा शेयरहोल्डर्स को अपने कुछ शेयर बेचकर कंपनी से बाहर निकलने का मौका मिलेगा। इस इश्यू के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी , सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट इंडिया, मोर्गन स्टैनले इंडिया कंपनी और 360 ONE WAM को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। कंपनी 2027 में शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी कर रही है। हालांकि, अभी लिस्टिंग की टाइमलाइन तय नहीं हुई है। यह पूरी प्रक्रिया SEBI की मंजूरी पर निर्भर करेगी।

End of Feed