रूस ने फिर निभाई दोस्ती, दिया 40% सस्ती LNG बेचने का ऑफर, देश में गैस की टेंशन होगी खत्म

दुनिया भर में गहराते गैस संकट और कतर से सप्लाई रुकने के बीच रूस ने भारत समेत दक्षिण एशियाई देशों के लिए राहत का बड़ा पिटारा खोला है। रूस ने LNG पर 40% तक की छूट का ऑफर दिया है।

दुनिया भर में गहराते ऊर्जा संकट और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच रूस ने दक्षिण एशियाई देशों, विशेषकर भारत और बांग्लादेश के लिए एक बेहद आकर्षक लेकिन जोखिम भरा प्रस्ताव रखा है। सूत्रों के अनुसार, रूस अपने उन गैस प्लांटों से LNG बेचने की कोशिश कर रहा है, जिन पर अमेरिका ने कड़े प्रतिबंध (Sanctions) लगा रखे हैं। पिछले हफ्ते रूस ने इन शिपमेंट्स पर बाजार भाव (Spot Price) से 40 प्रतिशत तक की भारी छूट देने की पेशकश की है। यह ऑफर ऐसे समय में आया है जब होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के बंद होने और कतर के बड़े गैस प्लांटों पर हमलों के कारण दुनिया भर में गैस की सप्लाई लगभग 20% तक गिर गई है, जिससे कीमतें आसमान छू रही हैं।

Russian LNG

रूस का क्या है ऑफर?

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस यह व्यापार सीधे तौर पर नहीं बल्कि चीन और रूस में स्थित कम जानी-मानी बिचौलिया कंपनियों के जरिए करना चाहता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ये कंपनियां ऐसे दस्तावेज (Paperwork) तैयार करने का वादा कर रही हैं जिससे यह लगे कि यह गैस रूस से नहीं, बल्कि ओमान या नाइजीरिया जैसे देशों से आ रही है। दरअसल, कतर से गैस की सप्लाई ठप होने के कारण भारत और बांग्लादेश जैसे देशों को मजबूरी में बहुत महंगी गैस खरीदनी पड़ रही है। बांग्लादेश, जो अपनी 60% गैस कतर से लेता था, अब उसे हाजिर बाजार (Spot Market) से दोगुनी कीमत पर गैस खरीदनी पड़ रही है, जिसका सीधा असर देश के खाद कारखानों और बिजली उत्पादन पर पड़ा है।

End of Feed