बैन का भी नहीं हुआ कोई असर! इराक-सऊदी को पीछे छोड़ रूस बना भारत का नंबर 1 तेल सप्लायर

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 7, 2022, 11:35 AM IST

Crude Oil: आज क्रूड ऑयल की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है। अक्टूबर 2022 में भारत ने सबसे ज्यादा कूल से तेल का आयात किया है।

नई दिल्ली। सऊदी अरब और इराक जैसे पारंपरिक विक्रेताओं को पीछे छोड़ते हुए पिछले महीने यानी अक्टूबर 2022 में रूस भारत का टॉप तेल सप्लायर बन गया है। एनर्जी कार्गो ट्रैकर वोर्टेक्स के आंकड़ों के अनुसार, बीते वित्त वर्ष यानी 31 मार्च 2022 तक भारत की ओर से आयात किए गए सभी तेल में रूस के तेल का सिर्फ 0.2 फीसदी हिस्सा था। रूस ने अक्टूबर में भारत को 935,556 बैरल प्रति दिन (बीपीडी) कच्चे तेल की सप्लाई की, जो अब तक की सबसे ज्यादा है। यह अब भारत के कुल क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आयात का 22 फीसदी हो गया है, जो इराक के 20.5 फीसदी और सऊदी अरब के 16 फीसदी से ज्यादा है।

crude oil

Crude Oil: इराक-सऊदी को पीछे छोड़ रूस बना भारत का नंबर 1 तेल सप्लायर

वोर्टेक्स (Vortexa) के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने दिसंबर 2021 में रूस से हर दिन सिर्फ 36,255 बैरल कच्चे तेल का आयात किया था, जबकि इराक से हर रोज 10.5 लाख बैरल और सऊदी अरब से प्रति दिन 952,625 बैरल का आयात किया गया था। अगले दो महीनों में रूस से तेल का आयात नहीं हुआ, लेकिन फरवरी में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia Ukraine War) छिड़ने के तुरंत बाद मार्च में यह फिर से शुरू हो गया। मार्च के महीने में भारत ने 68,600 बीपीडी रूसी तेल का आयात किया, वहीं अप्रैल में यह बढ़कर 266,617 बीपीडी हो गया और जून में 942,694 बीपीडी।

End of Feed