दहाड़ा रुपया! आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगाई लंबी छलांग, 1 Dollar की कीमत अब इतनी

Rupee Vs Dollar: कमोडिटी एक्सपर्ट के अनुसार, डॉलर के कमजोर रुख और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से घरेलू मुद्रा को बल मिला। इसलिए रुपये में आज दूसरे दिन बड़ी तेजी दर्ज की गई।

Rupee Vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी का सिलसिला आज दूसरे दिन भी जारी रही। कल की बड़ी रिकवरी के बाद आज रुपये में 30 पैसे की मजबूती आई। बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे मजबूत होकर 89.88 (अस्थायी) पर बंद हुआ। आपको बता दें कि रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 26 पैसे चढ़कर 89.92 प्रति डॉलर पर खुला था। डॉलर के कमजोर रुख और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से घरेलू मुद्रा को बल मिला।

रुपये में तेजी

रुपये में तेजी

चार दिन की गिरावट के बाद लौटी थी तेजी

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.20 पर खुला। फिर लगातार बढ़त हासिल करता हुआ 89.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 26 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया लगातार चार सत्र की गिरावट को तोड़ते हुए मंगलवार को 12 पैसे की मजबूती के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.18 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.52 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.06 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे।

End of Feed