Rupee vs Dollar : RBI के 'मरहम' ने भरे रुपये के 'घाव', डॉलर के मुकाबले 5 दिन में 66 पैसे मजबूत

रिजर्व बैंक की तरफ से रुपये की मजबूती के लिए गए उपायों का असर दिखने लगा है। पिछले पांच दिन में डॉलर के मुकाबले रुपये में करीब 70 पैसे की मजबूती देखने को मिली है।

Iran-USA युद्ध की वजह से Rupee vs Dollar कारोबार भी जंग का मैदान जैसा हो गया है, जहां बढ़ली ग्लोबल अस्थिरता डॉलर को मजबूत कर रही है और रुपये में कमजोरी आ रही है। रिजर्व बैंक (RBI) ने फौरी तौर पर रुपये के घावों को भरने के लिए जो 'मरहम' लगाए हैं, उनका असर दिखने लगा है। 5 कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 70 पैसा मजबूत हुआ है। सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार 12 जून को डॉलर के मुकाबले रुपया 66 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुआ है।

Rupee vs Dollar

डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती

कैसा रहा रुपये और डॉलर का कारोबार

रुपया आज इंडियन सेशन में प्रति डॉलर 95.11 पर बंद हुआ। कल के क्लोजिंग लेवल 95.77 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में आज रुपये में 66 पैसे यानी करीब 0.69% की भारी मजबूती देखने को मिली है। आज की कारोबार की शुरआत में रुपया डॉलर के मुकाबले 95.3600 पर ओपन हुआ। इसके बाद 95.53 के इंट्रा डे लो को छूते हुए 94.94 के इंट्रा डे हाई तक पहुंचा। दिन के आखिर में 95.11 पर बंद हुआ। दिलचस्प बात यह है कि पिछले एक सप्ताह में डॉलर के मुकाबले रुपये का सबसे निचला स्तर 95.77 ही रहा। इस तरह पूरे सप्ताह रुपये में बड़ी फिसलन नहीं हुई।

End of Feed