अमेरिका-ईरान में युद्ध की आहट से भरभराया रुपया! डॉलर के सामने आज आई इतनी बड़ी गिरावट

ईरान युद्ध फिर शुरू होने के डर से आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट का असर रुपये पर भी हुआ है। डॉलर के सामने रुपये में रिकॉर्ड गिरावट आई है।

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ सीजफायर खत्म करने का ऐलान किया है। दरअसल, होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन वाणिज्यिक पोतों को निशाना बनाए जाने के कुछ घंटों बाद अमेरिकी सेना ने बुधवार तड़के ईरान के खिलाफ हमले किए। इससे दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त करने को लेकर हुए अंतरिम समझौते पर खतरा खड़ा हो गया है। इसका असर आज दुनियाभर के शेयर बाजार से लेकर भारतीय रुपये पर हुआ है। ईरान संकट फिर गहराने से कच्चे तेल की कीमतों में आज जबरदस्त तेजी आई और अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ जिससे रुपये धड़ाम हो गया। रुपया बुधवार को 59 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.55 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

Rupee Crash

रुपए में कमजोरी

इस कारण टूटा रुपया

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी ने भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.15 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह डॉलर के मुकाबले 94.98 से 95.61 के दायरे में रहा। अंततः यह 95.55 (अस्थायी) पर रहा जो पिछले बंद भाव से 59 पैसे की गिरावट है।

End of Feed