रुपया धड़ाम! आज 1 डॉलर की कीमत 91 के पार, जानें क्या हुआ ताजा एक्सचेंज रेट?

भारतीय शेयर बाजार के साथ रुपये में गिरावट जारी है। आज रुपया टूटकर 91 के पार पहुंच गया है। यानी 1 डॉलर की कीमत 91 रुपये से अधिक हो गई है। आखिर, रुपये में क्यों इतनी बड़ी गिरावट है? क्या होगा इसका असर? आइए जानते हैं।

Dollar Vs Rupee: शेयर बाजार के साथ आज दूसरे दिन रुपये में बड़ी गिरावट है। रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 41 पैसे टूटकर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 91.38 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। यह रुपये में एक दिन में बड़ी गिरावट है। आपको बता दें कि इस साल जनवरी में अबतक रुपये में 1.70% की गिरावट आ गई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 91.05 प्रति डॉलर पर खुला। फिर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे टूटकर 91.28 पर आ गया। इसके बाद और टूटकर 91.38 के लो पर पहुंच गया। रुपया मंगलवार को सात पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 90.97 पर बंद हुआ था।

Dollar

डॉलर

क्यों टूट रहा है भातरीय रुपया?

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर की स्थिर मांग और वैश्विक स्तर पर सतर्कता भरे माहौल के कारण रुपये में गिरावट आई। भू-राजनीतिक अनिश्चितता ने जोखिम से बचने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया और उभरते बाजारों की मुद्राओं पर दबाव बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, विदेशी पूंजी की निकासी के कारण घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती भी इसकी एक वजह रही। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.59 पर रहा।

End of Feed