रसातल में पहुंचा रुपया! आज रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद, जानें 1 डॉलर की अब कितनी कीमत?

Dollar Vs Rupee: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.22 पर खुला और थोड़ी देर के लिए मजबूत होकर 92.15 तक पहुंच गया। लेकिन बाद में लगातार गिरावट के बीच यह अंत में 92.35 के अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।

Dollar Vs Rupee: ईरान संकट का असर भारतीय रुपये पर हुआ है। आज इंडियन करेंसी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले टूटकर अपने निचले स्तर पर पहुंच गया। आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट के बिगड़ते हालात के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और डॉलर के मजबूत होने से सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 53 पैसे टूटकर 92.35 प्रति डॉलर (अस्थायी) के अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। करेंसी एक्सपर्ट के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के बीच विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने से रुपये पर खासा दबाव देखा गया।

Dollar Vs Rupee

रुपये में बड़ी गिरावट (Credit: AI)

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.22 पर खुला और थोड़ी देर के लिए मजबूत होकर 92.15 तक पहुंच गया। लेकिन बाद में लगातार गिरावट के बीच यह अंत में 92.35 के अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।

End of Feed