Dollar vs Rupee : रुपया धड़ाम! डॉलर के मुकाबले ऑल टाइम लो पर, ₹96 के पार फिसला

क्रूड की बढ़ती कीमत और डॉलर की मजबूती मिलकर रुपये पर भारी पड़ रहे हैं। शुक्रवार को इंट्रा डे कारोबार में पहली बार प्रति डॉलर के मुकाबले रुपया 96 से नीचे फिसल गया है।

Dollar vs Rupee : भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पहली बार 96.14 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया। सिर्फ इस हफ्ते में रुपया 90 पैसे से ज्यादा टूट चुका है। लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ रुपया एशिया की सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली करेंसी बन गया है। शुक्रवार को रुपया 0.3% टूटकर 96.05 प्रति डॉलर पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले गुरुवार को 95.95 का ऑल टाइम लो बना था। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, डॉलर की मजबूती और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव है।

Dollar vs Rupee

डॉलर के मुकाबले रुपया ऑल टाइम लो पर

पेट्रोल-डीजल महंगा, महंगाई का नया खतरा

केंद्र सरकार ने शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। सरकार का मकसद बढ़ती वैश्विक सप्लाई अनिश्चितताओं के बीच ईंधन खपत को नियंत्रित करना बताया जा रहा है। इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड 109 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। भारत अपनी जरूरत का करीब 85% कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में डॉलर महंगा और तेल महंगा होने का डबल झटका सीधे भारत के इम्पोर्ट बिल पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर क्रूड लंबे समय तक 100 डॉलर के ऊपर बना रहता है, तो भारत का चालू खाता घाटा यानी CAD तेजी से बढ़ सकता है। इसका असर रुपये, बॉन्ड यील्ड और महंगाई तीनों पर दिखाई देगा।

End of Feed