डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड लो पर, जानिए Dollar के मुकाबले अब कितनी हुई कीमत

अमेरिकी शटडाऊन, अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर संकट गहराने और वैश्विक उथल पुथल ने रुपये को कमजोर करने का काम किया है। इसके चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और अमेरिकी मुद्रा में रातोंरात आई तेजी के कारण मंगलवार को रुपया 12 पैसे गिरकर 88.80 (अस्थायी) के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। फॉरेक्स कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जोखिम से बचने की धारणा के बीच विदेशी पूंजी की निकासी ने निवेशकों की धारणा को और कमजोर किया। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप की खबरों ने रुपये को सहारा दिया और गिरावट को थाम लिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया डॉलर के मुकाबले 88.73 पर खुला और कारोबार के दौरान 88.81 के निचले स्तर और 88.73 के उच्चस्तर तक गया। अंत में यह डॉलर के मुकाबले 88.80 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 88.68 के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट है।

डॉलर के मुकाबले रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया

30 सितंबर के बाद एक बार फिर रिकॉर्ड लो पर

30 सितंबर को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 88.80 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.10 प्रतिशत बढ़कर 99.36 पर कारोबार कर रहा था।

End of Feed