Rule Change: हर महीने की तरह बार फिर नए महीने मार्च की शुरुआत से कुछ नियम लागू होंगे। जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इन नियमों में फास्टैग से जुड़े नियम और LPG गैस सिलेंडर के दाम शामिल हैं।
फास्टैग
नेशनल हाइवे अथॉरिटीज ऑफ इंडिया (NHAI) की ने फास्टैग की केवाईसी अपडेट करने की आखिरी तारीख 29 फरवरी निर्धारित की है। यदि आप इस तारीख तक अपने फास्टैग की केवाईसी नहीं कराते हैं तो आपके फास्टैग को नेशनल हाइवे अथॉरिटीज ऑफ इंडिया डिएक्टिवेट और ब्लैकलिस्ट कर सकता है। इसलिए अपने फास्टैग की केवाईसी 29 फरवरी से पहले जरूर करा लें।
LPG की कीमतें
हर महीने की शुरुआत में सरकार की ओर से LPG की कीमत की समीक्षा की जाती है और नई कीमतों का एलान किया जाता है। फरवरी की शुरुआत में एलपीजी के दाम को जस के तस रखा गया था। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट दिल्ली में 1053 रुपये, मुंबई में 1052.50 रुपये, बेंगलुरु में 1055.50 रुपये, चेन्नई 1068.50 रुपये और हैदराबाद में 1,105.00 रुपये प्रति सिलेंडर है।
सोशल मीडिया
सरकार की ओर से हाल ही में आईटी नियमों में बदलाव किया गया है। इसके बाद एक्स, फेसबुक, यूट्यूब और इस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप्स को इन नियमों का पालन करना होगा। अगर मार्च से गलत फेक्ट के साथ सोशल मीडिया पर कोई खबर चलती है तो इसके लिए जुर्माना लगेगा। सरकार की कोशिश इसके जरिए सोशल मीडिया को सिक्योर बनाना है।
बैंक हॉलिडे
पब्लिक और निजी क्षेत्र के बैंक मार्च 2023 में करीब 12 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसमें दो शनिवार और रविवार की छुट्टियों को भी शामिल किया गया है। आरबीआई द्वारा जारी किए जाने वाले छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, 11 और 25 मार्च को दूसरा और चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 5,12,19 और 26 को रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
