अचानक कहां गए 2,000 रुपये के नोट? जवाब जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 11, 2022, 01:56 PM IST

आरटीआई के अनुसार, केंद्रीय बैंक ने 2020 से 2,000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी है। आम जनता के लिए नोटों के सिक्योरिटी फीचर्स की जानकारी आरबीआई की वेबसाइट पर प्रदर्शित है।

नई दिल्ली। अगर आपके दिमाग में भी यह सवाल आता है कि 2,000 रुपये के नए नोट आखिर इतने कम क्यों हो गए हैं, तो आइए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं। एक आरटीआई के जवाब के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले दो सालों में 2,000 रुपये का एक भी नया नोट नहीं छापा है। जी हां, आरबीआई के तहत काम करने वाले भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रान (Bharatiya Reserve Bank Note Mudran) से प्राप्त एक आरटीआई जवाब के अनुसार, साल 2019-20, 2020-21 और 2021-22 में 2,000 रुपये के मूल्य के नोटों की छपाई नहीं हुई है।

money

Indian Currency: अचानक कहां गए 2,000 रुपये के नोट?

2,000 रुपये के नोटों की संख्या में भारी गिरावट

End of Feed