₹12.5 लाख करोड़ कैश रिजर्व, फिर Anthropic को माइकल बरी ने क्यों कहा, कंपनी खोखली?

दुनिया का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी कर रही एंथ्रोपिक को लेकर माइकल बरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि कंपनी अंदर से पूरी तरह खोखली और कर्ज में दबी है। एक झटका कंपनी को तबाह कर सकता है।

Anthropic IPO के जरिये 100 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा कंपनी ने SEC को जो दस्तावेज दिए हैं, उनके मुताबिक कंपनी के पास के पास करीब ₹12.5 लाख करोड़ का कैश और शॉर्ट-टर्म निवेश है। कंपनी का रेवेन्यू भी तेजी से बढ़ रहा है। इसके बावजूद मशहूर निवेशक माइकल बरी (Michael Burry) ने उसके बिजनेस मॉडल और पूरे AI बूम की मजबूती पर सवाल उठाए हैं।

Anthropic ipo cash

एंथ्रोपिक आईपीओ पर माइकल बरी ने उठाए सवाल

बरी का कहना है कि AI इंडस्ट्री की आपस में जुड़ी फाइनेंसिंग और कंप्यूटिंग पर भारी खर्च की व्यवस्था किसी बड़े झटके की स्थिति में बेहद कमजोर साबित हो सकती है। ‘द बिग शॉर्ट’ (The Big Short) के नाम से चर्चित बरी ने Anthropic की IPO फाइलिंग का विश्लेषण करते हुए चेतावनी दी है कि AI सेक्टर की मौजूदा तेजी के पीछे बड़े वित्तीय जोखिम छिपे हैं। आखिर इतनी मजबूत कैश पोजीशन के बावजूद उन्हें कंपनी में क्या खोट दिखाई दे रही है?

End of Feed