₹1 लाख करोड़ की चिप क्रांति! $11 अरब का सेमीकंडक्टर फंड तैयार, भारत बनेगा ग्लोबल हब

भारत सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। सरकार ₹1 लाख करोड़ का नया फंड लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसका मकसद चिप डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन को मजबूत करना है। इससे भारत को चिप मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की योजना को गति मिलेगी।

India Semiconductor Mission: भारत जल्द ही सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। केंद्र सरकार ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा का एक नया फंड लॉन्च करने की योजना बना रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोट्र के मुताबिक इस फंड का मकसद चिप डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन को मजबूत करना है। इससे भारत को वैश्विक चिप मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की रणनीति को गति मिलेगी।

Chip Revolution in India

भारत में चिप क्रांति की तैयारी

नया मेगा सेमीकंडक्टर फंड

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत सरकार घरेलू चिप निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 1 ट्रिलियन रुपये यानी करीब $11 अरब (₹1 लाख करोड़ से ज्यादा) का नया फंड लाने की तैयारी कर रही है। इस फंड का उद्देश्य देश में चिप डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग उपकरण और सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह योजना अभी अंतिम चरण में है और इसे अगले 2 से 3 महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि नीति में कुछ बदलाव भी संभव हैं।

End of Feed