RBI: रोहित जैन को बनाया गया RBI का नया डिप्टी गवर्नर;टी.रबी शंकर की लेंगे जगह

केंद्र सरकार ने रोहित जैन को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। उनके पास करीब तीन दशक का अनुभव है। वे केंद्रीय बैंक की शीर्ष टीम में टी. रबी शंकर की जगह लेंगे।

रोहित जैन को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन साल के कार्यकाल के लिए की गई है। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने रोहित जैन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह 3 मई 2026 या उसके बाद पदभार ग्रहण करेंगे।

रोहित जैन को बनाया गया RBI का नया डिप्टी गवर्नर

रोहित जैन को बनाया गया RBI का नया डिप्टी गवर्नर।

टी. रबी शंकर की लेंगे जगह

रोहित जैन फिलहाल रिजर्व बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वह टी. रबी शंकर की जगह लेंगे। जिनका कार्यकाल आज समाप्त हो गया। टी.रबी शंकर को पहली बार सितंबर 2021 में RBI का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें 2024 और फिर 2025 में कार्यकाल विस्तार दिया गया था।

End of Feed