भारत ही नहीं, दुनिया के लिए भी मेक इन इंडिया का आह्वान, टाइम्स ग्रुप के कार्यक्रम में बोले उर्जा मंत्री आरके सिंह

Times Group Worldwide Media Festival of Manufacturing 2024: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह (RK Singh) ने भारतीय मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होने की चुनौती को स्वीकार करने तथा न केवल भारत बल्कि दुनिया के लिए मेक इन इंडिया बनाने का आह्वान किया।

Times Group Worldwide Media Festival of Manufacturing 2024: केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह (RK Singh) ने भारतीय मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होने की चुनौती को स्वीकार करने तथा न केवल भारत बल्कि विश्व के लिए मेक इन इंडिया बनाने का आह्वान किया है। आर के सिंह सात मार्च को नई दिल्ली में द टाइम्स ग्रुप वर्ल्डवाइड मीडिया फेस्टिवल ऑफ मैन्युफैक्चरिंग 2024 के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए ये बात कही। मंत्री ने कहा कि भारतीय उद्योग को बाहरी बाजारों में प्रतिस्पर्धा करने और निर्यात करने में सक्षम होने के लिए चारों ओर देखने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई देश नहीं है जो पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो सकता है, प्रत्येक देश को कुछ आयात करने की जरुरत होती है, जिसके लिए आपको उस देश को बेचने में सक्षम होने की जरुरत होती है, जिसके बदले में गुणवत्ता, परिष्करण और उत्पाद सुधार की जरुरत होती है। उद्योग ने लाइसेंसिंग के दौर में ऐसा नहीं किया गया।

Times Group Worldwide Media Festival of Manufacturing 2024, Energy Minister RK Singh

टाइम्स ग्रुप के कार्यक्रम में केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह

दुनिया चीन प्लस वन को देख रही है, हम उसे बनना चाहते हैं

मंत्री ने उद्योग के प्रतिनिधियों से कहा कि उनके प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता इतनी अच्छी होनी चाहिए कि वे विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हों और उनकी कीमतें उचित होनी चाहिए। अंतत: आपको प्रतिस्पर्धा करनी होगी और आप जब उन्हें पुराने या खराब गुणवत्ता वाले उपकरण या उच्च कीमत देंगे तो वे अपना नुकसान क्‍यों उठाएंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया चीन प्लस वन को देख रही है, हम वह बनना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम भारत में आकर उद्योग स्थापित करने वाले लोगों के लिए भी खुले हैं। हम चाहते हैं कि मैन्यूफैक्चरिंग यहां आए। दुनिया चीन प्लस वन की ओर देख रही है, हम वह बनना चाहते हैं।

End of Feed