बेजोस को पीछे छोड़ तीसरे सबसे अमीर शख्स बने अडानी, जानें किस स्थान पर हैं अंबानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 12:36 PM IST

Gautam Adani: गौतम अडानी दोबारा दुनिया के तीसरे सबसे अबीर शख्स बन गए हैं। एलन मस्क एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास 150 अरब डॉलर से भी ज्यादा की संपत्ति है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में एशिया से सिर्फ अंबानी और अडानी ही शामिल हैं।
  • मुकेश अंबानी फिलहाल इस लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं।
  • अडानी की कंपनी के शेयरों में उछाल से उनकी संपत्ति बढ़ी है।

नई दिल्ली। ना सिर्फ भारत के, बल्कि एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति सोमवार को 1 अरब डॉलर से भी ज्यादा बढ़ गई है, जिससे वे दोबारा दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दरअसल अडानी की कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी आई, जिससे वह ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले अडानी ने इस साल 30 अगस्त को पहली बार तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल किया था, लेकिन बाद में वे चौथे स्थान पर आ गए थे।

gautam adani

Gautam Adani: दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने अडानी, जानें किस स्थान पर हैं अंबानी

बेजोस की कम हुई दौलत, अडानी को हुआ फायदा

End of Feed