रॉबर्ट कियोसाकी की चेतावनी: भारी आर्थिक मंदी का खतरा, बताए सुरक्षित निवेश के विकल्प

Rich Dad Poor Dad Writer Robert Kiyosaki Warning: मार्केट में रोजाना बड़े बदलाव हो रहे हैं, खासकर मेटल्स में चांदी की कीमतें रोज ऑलटाइम हाई पर पहुंच रही हैं। इसी बीच रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने वैश्विक आर्थिक संकट को लेकर निवेशकों को चेतावनी दी है और सुरक्षित निवेश की सलाह दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा।

Rich Dad Poor Dad Writer Robert Kiyosaki Warning : मशहूर फाइनेंशियल लेखक और "रिच डैड पुअर डैड" के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि दुनिया इस समय एक ऐसे मोड़ पर है जहां “इतिहास की सबसे बड़ी आर्थिक गिरावट” देखने को मिल सकती है। उन्होंने यह चेतावनी अपने अन्य प्रसिद्ध प्रकाशन "रिच डैड्स प्रोफेसी" का हवाला देते हुए दी। उनके मुताबिक इस गिरावट से पारंपरिक रिटायरमेंट सेविंग्स अकाउंट और पेपर बेस्ड असेट्स जैसे शेयर और बॉन्ड सबसे अधिक प्रभावित होंगे।

Robert Kiyosaki, economic crash, Rich Dad Poor Dad, silver investment

रॉबर्ट कियोसाकी ने दी चेतावनी: आर्थिक मंदी के दौर में कैसे करें स्मार्ट निवेश? (तस्वीर-istock/x)

महंगाई दर और रिटायरमेंट सेविंग्स पर असर

कियोसाकी ने कहा कि मौजूदा महंगाई दर की स्थिति बचत को बर्बाद कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि बेबी बूमर पीढ़ी को आने वाले समय में गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। उनके मुताबिक बहुत से बुजुर्गों को भविष्य में घर खोने या अपने बच्चों पर आर्थिक रूप से निर्भर रहने जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने इसे एक दुखद और चिंताजनक स्थिति बताया। कियोसाकी का मानना है कि सरकार की मौद्रिक नीतियां और मौजूदा फाइनेंशियल सिस्टम लोगों की मेहनत की कमाई को धीरे-धीरे खत्म कर रहा है।

End of Feed