Explained: चावल के स्टॉक पर सरकार का नया शिकंजा! कारोबारियों को क्यों बताना होगा भंडार, दक्षिणी राज्यों को क्या मिला अधिकार?

Rice Stock Rules Explained: चावल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने स्टॉक घोषणा अनिवार्य की है। पांच दक्षिणी राज्यों को स्टॉक लिमिट लगाने की अनुमति देकर जमाखोरी रोकने की तैयारी की है।

Rice Stock Rules Explained : देश में चावल की बढ़ती कीमतों को काबू में रखने और बाजार में इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने देशभर के व्यापारियों, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, प्रोसेसर और चावल मिल मालिकों के लिए चावल और धान के स्टॉक की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है। अब इन सभी कारोबारियों को हर सप्ताह अपने पास मौजूद चावल और धान के भंडार का ब्योरा सरकार को देना होगा। इसके अलावा, केंद्र ने दक्षिण भारत के 5 राज्यों को जमाखोरी रोकने के लिए चावल और धान पर स्टॉक लिमिट लगाने की अनुमति भी दी है। सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब देश के कई हिस्सों में चावल की कीमतें बढ़ रही हैं। खासकर दक्षिण भारत में प्रीमियम किस्मों के चावल के दाम में तेजी देखी जा रही है। सरकार का मानना है कि स्टॉक की नियमित जानकारी मिलने से बाजार में चावल की उपलब्धता पर नजर रखना आसान होगा। साथ ही, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकेगी। आइए समझते हैं कि सरकार ने क्या नए नियम बनाए हैं, कारोबारियों को क्या करना होगा और आम लोगों पर इसका क्या असर पड़ सकता है।

Rice Stock Rule, Rice Stock Limit, Rice Price Hike, Paddy Stock Declaration, Government Rice Policy, Rice Hoarding, Essential Commodities Act 1955

चावल के कारोबार पर सरकार का बड़ा एक्शन! (तस्वीर-AI)

चावल और धान के स्टॉक की जानकारी देना क्यों हुआ जरूरी?

केंद्र सरकार ने 6 नवंबर को जारी आदेश में देशभर के चावल कारोबारियों के लिए स्टॉक की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है। यह नियम सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होगा। इसके दायरे में छोटे-बड़े व्यापारी, थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेता, बड़ी रिटेल दुकानें, चावल प्रोसेसिंग करने वाली कंपनियां और मिल मालिक शामिल हैं। नए नियम के मुताबिक, इन सभी यूनिट्स को अपने पास मौजूद चावल और धान के स्टॉक की जानकारी सरकार को देनी होगी। इसका मकसद यह पता लगाना है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में कितना चावल उपलब्ध है और कहां इसकी कमी या कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है। सरकार इस जानकारी के आधार पर बाजार की स्थिति पर नजर रख सकेगी। अगर किसी क्षेत्र में चावल की सप्लाई कम होती है या कुछ कारोबारी जरुरत से ज्यादा स्टॉक जमा करते हैं, तो समय रहते कदम उठाए जा सकेंगे। इससे बाजार में चावल की उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी रोकने में मदद मिल सकती है।

End of Feed