Future Lifestyle Fashions: फ्यूचर लाइफस्टाइल के लिए स्पेस मंत्रा, गुप्ता ग्रुप की सॉल्यूशन स्कीम को मंजूरी, कर्जदाताओं ने दिखाई हरी झंडी

Future Lifestyle Fashions: फ्यूचर लाइफस्टाइल ने कर्जदाताओं द्वारा मंजूर योजना की डिटेल शेयर नहीं की है। इसने बताया कि एफएलएफएल के लिए कंपनी दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) अवधि 26 अगस्त, 2024 को समाप्त हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्पेस मंत्रा, गुप्ता ग्रुप की सॉल्यूशन स्कीम मंजूर
  • फ्यूचर लाइफस्टाइल के लिए हुई पास
  • कर्जदाताओं ने दिखाई हरी झंडी

Future Lifestyle Fashions: दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजर रही फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशंस के कर्जदाताओं ने स्पेस मंत्रा और संदीप गुप्ता और शालिनी गुप्ता के ग्रुप की बोली को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशंस (एफएलएफएल) के कर्जदाताओं की समिति ने समूह की समाधान योजना के पक्ष में मतदान किया है। कंपनी ने कहा, ‘‘स्पेस मंत्रा और संदीप गुप्ता तथा शालिनी गुप्ता के समूह की समाधान योजना को 27 सितंबर, 2024 को एफएलएफएल के कर्जदाताओं की समिति ने मंजूरी दे दी है।’’

Future Lifestyle Fashions

स्पेस मंत्रा, गुप्ता ग्रुप की सॉल्यूशन स्कीम मंजूर

ये भी पढ़ें -

End of Feed