RBI Rate Cut: रेपो रेट हुआ कम, घर खरीदारों और रियल एस्टेट इंडस्ट्री को मिलेगा प्रोत्साहन? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

RBI Rate Cut: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति (mpc) की बैठक के बाद रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत कटौती का ऐलान किया। इसका असर घर खरीदारों और रियल एस्टेट दिखेगा। आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स।

RBI Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आर्थिक वृद्धि को गति देने के मकसद से प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया। केंद्रीय बैंक ने करीब 5 साल बाद रेपो दर में कटौती की है। इससे पहले मई, 2020 में कोविड-19 महामारी के समय रेपो दर को 0.40 प्रतिशत घटाकर 4 प्रतिशत किया गया था। फिर रूस-यूक्रेन युद्ध के जोखिमों से निपटने के लिए आरबीआई ने मई, 2022 में दरों में बढ़ोतरी करनी शुरू की थी और यह सिलसिला फरवरी, 2023 में जाकर रुका था। रेपो दर करीब दो साल से 6.50 प्रतिशत पर स्थिर थी। इसके साथ, एमपीसी ने अपने रुख को ‘तटस्थ’ बनाये रखने का निर्णय किया है।

Home Loan, EMI, rbi governor

घर खरीददारों को होगा फायदा

आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक में लिए गये निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि छह सदस्यीय समिति ने आम सहमति से रेपो दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत करने का निर्णय किया है। आरबीआई ने अगले वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है जबकि चालू वित्त वर्ष में इसके 6.4 प्रतिशत पर रहने के अनुमान को बरकरार रखा है। वहीं खुदरा महंगाई दर अगले वित्त वर्ष में 4.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि चालू वित्त वर्ष में इसके 4.8 प्रतिशत रहने की संभावना जतायी गयी है।

End of Feed