Renault New Car: फिर से बाजार में रेनो की मिड साइज SUV तहलका माचाने को बेताब, जानें कंपनी का क्या है प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2023, 05:42 PM IST

Renault India to Again Enter Mid-Sized SUV Segment: फ्रांस की कंपनी रिनॉल्ट इंडिया (Renault India) फिर एक बार मिड साइज SUV सेगमेंट की कारें बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।

Renault India to Again Enter Mid-Sized SUV Segment: फ्रांस की कंपनी रिनॉल्ट इंडिया (Renault India) फिर एक बार मिड साइज SUV सेगमेंट की कारें बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। 2025 तक भारत में 3 नई मिड साइज SUV लाने का कंपनी सोच रही है। जिसमें 2 फ्यूल इंजन यानी इंटरनल कंबशन इंजन (internal combustion models) से चलने वाली गाड़ी और एक इलेक्ट्रिक कार शामिल होगी। PTI ने रिनॉल्ट इंडिया के टॉप ऑफिशियल के हवाले से यह जानकारी दी।

Renault India

रिनॉल्ट इंडिया

बाजार में उपलब्ध हैं Renault की Kwid, Triber और Kiger

रिनॉल्ट इंडिया के CEO (Operations Country) और मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकटराम मामिलापल्ले ने बताया कि कंपनी 3 नई कार की पेशकश के साथ मिड साइज SUV सेगमेंट एक बार फिर कदम रखना चाहती है। उन्होंने भारतीय बाजार में इन गाड़ियों को 2025 तक उतारने की जानकारी दी। मामिलापल्ले ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी मिड साइज SUV सेगमेंट में कई नवाचार के साथ कदम रखने की तैयारी कर रही है। फिलहाल भारतीय बाजार में रिनॉल्ट की तीन गाड़ियां- क्विड (Kwid), ट्राइबर (Triber) और काइगर (Kiger) बिक्री के लिए मौजूद हैं।

End of Feed