Reliance Power Share Price Target: रिलायंस पावर के शेयर में अभी कितनी तेजी बाकी! एक्सपर्ट ने बताया शेयर प्राइस टारगेट, स्टॉप लॉस

Reliance Power Share Price Target: रिलायंस पावर के शेयरों में तकनीकी ब्रेकआउट देखा गया है, जिससे इसमें ₹46-50 तक तेजी की संभावना है। कंपनी का कोई बैंक कर्ज नहीं है, जिससे इसकी वित्तीय स्थिति मजबूत बनी हुई है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि ₹42.5-43 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए और ₹40.5 के नीचे स्टॉप लॉस रखना चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस पावर का बैंक कर्ज शून्य, खर्चों में गिरावट से वित्तीय स्थिति मजबूत।
  • तकनीकी विश्लेषण सकारात्मक, स्टॉक में ₹46-50 तक उछाल की संभावना।
  • खरीदारी का सही स्तर ₹42.5-43, स्टॉप लॉस ₹40.5 पर रखना होगा।

Reliance Power Share Price Target: रिलायंस पावर ने हाल ही में अपनी वित्तीय स्थिति को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट दिया है। कंपनी के अनुसार, उसका कोई बैंक कर्ज नहीं है और न ही किसी तरह का डिफॉल्ट हुआ है। वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी के खर्चे 2,109.56 करोड़ रुपये रहे, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में 3,167.49 करोड़ रुपये थे। खर्चों में आई इस गिरावट ने निवेशकों में सकारात्मकता बढ़ा दी है।

Reliance Power Share Price Target, Reliance Power Stock Analysis, Reliance Power Share Prediction

रिलायंस पावर के शेयरों में तेजी!

टेक्निकल एनालिसिस: शेयर में तेजी की संभावना

रिलायंस पावर के शेयरों ने हाल ही में एक सिमेट्रिकल ट्रायंगल ब्रेकआउट दिया है, जो तकनीकी रूप से एक मजबूत संकेत माना जाता है। ईटी नाउ के मुताबिक सेंटरम ब्रोकिंग के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (एवीपी) निलेश जैन के अनुसार, स्टॉक ने 100-दिन और 50-दिन की मूविंग एवरेज को पार कर लिया है, जो कि ₹41.5-42 के करीब स्थित थी। यह संकेत देता है कि शेयर ₹46 तक तेजी से पहुंच सकता है और लंबी अवधि में यह ₹48.5-50 तक जा सकता है। हालांकि, उच्च स्तर पर कुछ मुनाफावसूली देखी जा सकती है, इसलिए अभी नए लॉन्ग पोजीशन लेना उचित नहीं होगा।

End of Feed