Reliance Industries Share: रिलायंस के शेयरों ने लगाई जोरदार छलांग, जमकर देखने को मिली खरीदारी

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 26, 2024, 04:52 PM IST

Reliance Industries Share: इस महीने शेयर मार्केट में रिलायंस का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा। बुधवार को रिलायंस के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिसके दम पर स्टॉक आज चार फीसदी से अधिक उछलकर अपने नए 52 वीक के हाई लेवल पर पहुंच गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज रॉकेट की रफ्तार से भागे
  • इस महीने शेयर मार्केट में रिलायंस का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा
  • सेंसेक्स और निफ्टी अपने अबतक के अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुए।

Reliance Industries Share: देश की सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज 3000 रुपये के आकंड़े को पारकर अपने नए 52 वीक के हाई लेवल 3,037.95 पर पहुंच गए। रिलायंस के शेयर आज रॉकेट की रफ्तार से भागे और 4 फीसदी से अधिक चढ़े। शेयर पिछले बंद भाव से 4.14 फीसदी ऊपर 3,029 पर कारोबार कर रहे थे। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी के शेयरों में तेज उछाल ने बेंचमार्क निफ्टी को 144 अंकों तक बढ़ा दिया।

Reliance Industries Share

रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर

उतार-चढ़ाव

इस महीने शेयर मार्केट में रिलायंस का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इसके बाद से शेयरों ने सभी नुकसानों की भरपाई करते हुए शानदार वापसी की और लगभग 2.4 फीसदी की बढ़त हासिल की। पिछले साल की अवधि में शेयर ने निवेशकों को 32 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि यह साल-दर-साल (YTD) आधार पर लगभग 17 फीसदी ऊपर है।

End of Feed