Amazon, Swiggy Instamart, BigBasket, Flipkart और Zepto पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, जानें पूरा मामला

FSSAI के मुताबिक कार्रवाई के दायरे में Amazon, Swiggy Instamart, BigBasket, Flipkart India और Zepto शामिल हैं। नियामक ने इन प्लेटफॉर्म्स पर खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों के अनुपालन में खामियां पाए जाने के बाद दंडात्मक कार्रवाई शुरू की है।

ऑनलाइन ग्रॉसरी और फूड प्रोडक्ट खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने Amazon, Swiggy Instamart, BigBasket, Flipkart India और Zepto समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। खाद्य नियामक ने इन कंपनियों पर अलग-अलग तरह के नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है।

Amazon, Swiggy Instamart, BigBasket, Flipkart और Zepto पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई,

Amazon, Swiggy Instamart, BigBasket, Flipkart और Zepto पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई

FSSAI ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उसने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की है। इसमें भ्रामक दावे करने और प्रतिबंधित या जहरीले खाद्य उत्पादों की बिक्री और उन्हें प्रदर्शित करने जैसे मामले शामिल हैं।

End of Feed